पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें याद किया। भाजपा नेताओं ने स्व.बाजपेयी के छायाचित्र में माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे सुशासन के संवाहक, राष्ट्रवाद के प्रणेता एवं विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले जन नेता रहे ।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नये भारत की आधारशिला रखने वाला बताते हुए उन्हें नमन किया ।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में श्री वाजपेयी ने राष्ट्र के विकास को एक नई गति दी। देश के हर हिस्से में हर व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचे इस दिशा में कार्य किए। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का सपना भी श्री वाजपेयी जी ने ही साकार किया।उन्होंने कहा कि उनके विचार युगों-युगों तक राष्ट्रसेवकों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
जगदलपुर जिला कार्यालय में नगर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि अजातशत्रु अटल बिहारी बाजपेयी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिये ऐसी पुस्तक है, जिससे राष्ट्र की सतत सेवा, संगठन के लिये समर्पण व जनता जनार्दन के लिये निस्वार्थ सेवा कार्य का पाठ भाजपा कार्यकर्ता आत्मसात करें। श्रंद्धाजलि सभा को पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा व आभार प्रदर्शन महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य ने किया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में अटल बिहारी के जीवन में प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से उससे प्रेरणा लेने की बात कही।
इस दौरान श्रीनिवास राव मद्दी, कमल चंद्र भंजदेव , योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पानीग्रही, नरसिंह राव,अवधूत जोशी, राजेंद्र बाजपेई,सुब्रतो बिस्वास, बी जयराम,शशि नाथ पाठक,आशुतोष पाल,प्रकाश झा ,राजपाल कसेर, आलोक अवस्थी, रिंकू पांडे, नरेंद्र पाणिग्रही, राजेश श्रीवास्तव, अतुल सिम्हा ,गणेश काले, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा ,लक्ष्मी कश्यप, ममता पोटाई, बलराम मौर्य, प्रेम यादव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।