Logo
Header
img

भाजपा के लोकसभा प्रभारी व सह प्रभारी आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय आज (गुरुवार को) यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित रहेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय प्रातः 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व संभाग प्रभारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक में शामिल होंगे।
Top