Logo
Header
img

तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम करें कार्यकर्ता : देव कुमार

भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी पहुंचे फतेहाबाद

 भारतीय जनता पार्टी फतेहाबाद के नव नियुक्त जिला प्रभारी देव कुमार शर्मा अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने देव कुमार शर्मा को पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर नवनियुक्त जिला प्रभारी देव कुमार शर्मा ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, एससी आयोग के चेयरमैन प्रो. रविन्द्र बलियाला, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, फतेहाबाद के विधायक दूड़ाराम, प्रदेश विस्तारक योजना प्रमुख भारत भूषण मिड्ढ़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल बैनीवाल, वेद फुलां ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री रिंकू मान व जगदीश शर्मा ने किया।

बैठक में नेताओं ने कहा संगठनात्मक विषय पर चर्चा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनावी वर्ष शुरू हो चुका, इसलिए हर कार्यकर्ता को अभी से तैयारी शुरू करनी चाहिए। देश में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम करना है। हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है।

देश व प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। आज प्रदेश की जनता को भाजपा की सच्ची नियत पर अटूट विश्वास हो चुका है, इसलिए आगामी चुनाव में जनता और अधिक शक्ति के साथ भाजपा को तीसरी बार सत्ता की बागडोर सौंपेगी। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन राजेन्द्र खिची, वाईस चेयरपर्सन सविता टुटेजा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं जिले के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Top