Logo
Header
img

भाजपा का संकल्प पत्र 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने का एक रोडमैप है ---विजय सांपला

भाजपा का संकल्प पत्र 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने का एक रोडमैप है ---विजय सांपला 


भारत ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर और ग्लोबल इंजीनियरिंग सेक्टर का हब बनेगा--विजय सांपला


लुधियाना 15 अप्रेल (      ) भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने सोमवार को लुधियाना में प्रेस वार्ता की जिसमे भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान,भाजपा लुधियाना के उम्मीदवार सरदार रवनीत सिंह बिट्टू,प्रदेश सचिव रेनू थापर मौजूद थी। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए विजय सांपला ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने का एक रोडमैप है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भाजपा को सभी 13 सीटें जीतने में मदद करेगी। प्रेस कांफ्रेंस में विजय सांपला ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर कहा कि भाजपा जो कहती है उसे वो पूरा करने की नीति पर चलती है। भाजपा नेता विजय सांपला ने कहा की प्रधान मंत्री मोदी जी ने विकसित भारत के दृष्टिकोण को देश के सामने रखा

प्रधान मंत्री मोदी जी ने रविवार को भाजपा का घोषणापत्र को जारी करते हुए कहा था की विकसित भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को देश के सामने रखा और लोगों से अगले 1,000 सालों के लिए भारत के 'भाग्य' को आकार देने के लिए भाजपा को जनादेश देने का आह्वान किया।

घोषणा पत्र में मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान

वहीं, भाजपा ने घोषणा पत्र में मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। उनके जीवन को सुगम बनाने को लेकर कई बड़े ऐलान भी किए। इसमें जनता को सस्ता घर, गैस पाइपलाइन व आसान परिवहन सुविधाएं मुहैया कराने जैसी अहम घोषणा शामिल हैं।

भाजपा नेता सांपला ने कहा की पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार ने कितनी बड़ी कड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार गरीब, मध्यमवर्ग का हक छीनता है। हजारों करोड़ के घोटाले बंद हुए हैं और गरीब को हक मिल रहा है। गरीब को लूटने वाले जेल जा रहे हैं। निरंतर सख्त कार्रवाई होती रहेगी, ये मोदी की गारंटी है। लाल किले से कहा था कि यही समय है-सही समय है। आने वाले एक हजार वर्षों के लिए भारत के भविष्य को तय करने वाला ये उत्तम से उत्तम अवसर है, उत्तम से उत्तम समय है। भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के नतीजे के बाद तुरंत तेजी से काम शुरू हो जाएगा। सरकार पहले ही 100 दिन के एक्शन पर काम कर रही है। 140 करोड़ लोगों की अपनी एम्बिशन मोदी का मिशन है।


 भाजपा का ये संकल्प पत्र ऐसी ही एक सरकार की गारंटी देता है। विश्व बंधु के तौर पर मानवता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। भाजपा देश हित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। 370 को हटाया और CAA लेकर आए। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर और तेजी से आगे बढ़ेंगे। गुड गवर्नेंस, डिजिटल गवर्नेंस और डेटा गवर्नेंस के लिए देश में आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर्स तैयार होंगे। वन नेशन और वन इलेक्शन को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। यूनिफॉर्म सिविल कोड को भी हम देश हित के लिए जरूरी समझते हैं।


स्पेस में बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। रोडमैप से आगे बढ़ेंगे। ये भारत के यूथ के लिए इतनी सारी ऑपर्च्यूनिटीज लेकर आएगा, जिसकी कल्पना भी नहीं होगी। विश्व में अनिश्चितता है, युद्ध के हालात हैं, तनाव है। संकट के ऐसे समय में इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता है। जब दुनिया में इतने तनाव और तूफान हो, तब भारत में एक मजबूत पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसी सरकार जो देश को आर्थिक समृद्धि दे, विकसित भारत की ओर ले जाए और भाजपा संकल्पबद्ध है।

भारत को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने का संकल्प है। वो समय दूर नहीं जब भारत दुनिया का ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, सेमी कंडक्टर, कॉन्ट्रेक्टिंग, कॉमर्शियल हब होगा। दुनिया के बड़े-बड़े इकोनॉमी सेंटर भारत में होंगे। भारत ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर और ग्लोबल इंजीनियरिंग सेक्टर का हब बनेगा।

         पूरे देश में चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए जा रहे हैं

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट बढ़ रहा है। 10 साल पहले एक साल में 2000 गाड़ियां बिकी थीं। पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकी हैं। पूरे देश में चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए जा रहे हैं। पीएम सूर्य घर से जोड़कर चार्जिंग स्टेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे भी देश में रोजगार की संभावनाएं बनने जा रही हैं।

वंदे भारत का विस्तार करेंगे, देश के चारों कोने में बुलेट ट्रेन चलाए जाएंगे। वंदे भारत के 3 मॉडल चलेंगे। वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम पूर्ण हो रहा है। उसी तरह से आने वाले समय में उत्तर भारत में एक बुलेट ट्रेन, दक्षिण में एक बुलेट ट्रेन और पूर्वी भारत में एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट चलाएंगे।

सोशल, फिजिकल और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे

21वीं सदी के भारत की बुनियाद के लिए भाजपा 3 इन्फ्रास्ट्रकचर्स से मजबूत करेगी। सोशल, डिजिटल और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर। सोशल- नए इंस्टिट्यूट, मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कॉलेज, ट्रक ड्राइवर्स के लिए हाईवे के पास रेस्ट के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर्स डेवलप करने जा रहे हैं। फिजिकल- हाईवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे को आधुनिक बना रहे हैं। डिजिटल- 5 जी विस्तार, 6 जी पर काम, इंडस्ट्री 4.0 के लिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रहे हैं, सर्विसेस को ऑनलाइन कर रहे हैं। ONDC और टेली मेडिसिन का विस्तार कर रहे हैं।

देश में टूरिज्म का जो पोटेंशियल है, उसे भी अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा ने विश्व प्रवासी ग्लोबल टूरिस्ट को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा। इस विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे। अनेक स्थलों का विकास किया जाएगा। अभी एक ऑनलाइन कंपटीशन चल रहा है। लोग टूरिज्म टूरिज्म डेस्टिनेशन की रैंकिंग कर रहे हैं। इसके आधार पर अच्छे टूरिस्ट डेस्टिनेशन को सिलेक्ट कर सर्वांगीण विकास के लिए हम आगे काम करेंगे। टूरिज्म वो सेक्टर है, जो सबसे कम निवेश में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करता है। टूरिज्म बढ़ता है तो होटल, रेस्टोरेंट, ऑटो रिक्शा वाले सभी को फायदा होता है। इको टूरिज्म के नए सेंटर्स बनाएंगे। होम स्टे के जो अवसर बनेंगे, उसका लाभ हमारे ट्राइबल परिवारों को होगा। होम स्टे के लिए महिलाओं को विशेष रूप से आर्थिक मदद देने की योजना बनाकर आएगी।

भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी ये क्रांतिकारी दिशा में बढ़ने वाले हैें। देशभर में डेयरी सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुछ महीने पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है। भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने के लिए हम श्री अन्न पर फोकस करने वाले हैं। श्री अन्न पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को लाभ होगा। दलहन-तिलहन में किसानों को मदद करेंगी। सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर्स बनाएगी। फिशरीज के लिए नए प्रोडक्शन और प्रॉसेसिंग क्लस्टर्स बनाए जाएंगे। सी वीड की खेती और मोती की खेती के लिए भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

किसान सम्मान निधि का लाभ जारी रहेगा

भाजपा ही है जो किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में हमारे पशुपालक और मछुआरों को जोड़ा है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी मिलेगी।

महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रोग्राम,नमो ड्रोन दीदी योजना का विस्तार किया जाएगा,दिव्यांग जनों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी,स्व निधि योजना का विस्तार किया जाएगा,मुद्रा योजना का दायरा 10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए किया जाएगा,पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे,70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा,हम 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे,भाजपा ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला,हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ,संकल्प पत्र युवा, नारी, गरीब, किसान को सशक्त करता है,10 साल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा,गरीब को लूटने वाले जेल जा रहे हैं,नारी शक्ति वंदन अधिनियम और CAA लाए, 370 को हटाया,स्पेस में बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे,भारत को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने का संकल्प। 

 इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,सरदार नरेंदर सिंह मल्ली,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डानिर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,हर्ष शर्मा,जिला सचिव नवल जैन,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार,सोशल मीडिया सचिव राजन पांडे,अमरजीत सिंह टिक्का आदि मौजूद थे।

Top