नई दिल्ली, 05 अप्रैल । संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार को व्यवधान के चलते दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में पीठासीन अधिकारी के अनुरोध के बावजूद प्रश्नकाल बाधित रहा और कार्यवाही विपक्ष की अडानी मुद्दे पर जेपीसी गठित करने की मांग के चलते स्थगित कर दी गई।
दूसरी ओर राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने दो सदस्यों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।