Logo
Header
img

धमतरी : बार-बार मौसम बदलने से ईंट व्यवसायी हो रहे परेशान

धमतरी शहर के अलावा आसपास के गांव में बड़े पैमाने पर ईंट का निर्माण किया जाता है। धमतरी शहर के अलावा आसपास के गांवों अन्य शहरों तक इसकी बिक्री होती है। जानकारी के अनुसार धमतरी शहर से लगे हुए गांव में 40 से भी अधिक ईंट भट्ठे हैं। इस व्यवसाय में सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं। गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर ईंट तैयार किया जाता है, लेकिन इस साल बार-बार हो रहे मौसम परिवर्तन परिवर्तन का असर इस व्यवसाय पर पड़ा है। ईंट निर्माणकर्ता पवन कुमार साहू ने बताया कि इस साल बार-बार मौसम परिवर्तन का असर इस व्यवसाय पर पड़ा है। जैसे ही ईट भट्टा को तैयार करते हैं उसी समय अचानक वर्षा हो जा रही है। ऐसा दो से तीन बार हो गया, इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय पर ईंट तैयार हो, और समय पर बिक जाता है तो उसे आमदनी हो जाती है। इसी पैसे से मजदूरों का भी चुकारा कर दिया जाता है। इस बार गाहे-बगाहे हो रही वर्षा के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। अब तक हजारों का नुकसान हो चुका है। एक अन्य ईंट निर्माणकर्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इसे तैयार करने में मिट्टी से लेकर, भूंसा, लकड़ी व अन्य सामग्री खरीदने में काफी रकम खर्च हो जाती है। यदि सही सलामत ईंट तैयार हो जाता है तो लागत निकल जाती है, लेकिन यदि किसी कारणवश में खराबी आ जाए तो नुकसान तय है। इस साल हो रही है बेमौसम वर्षा के कारण व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है। एक विक्रेता तेजराम ने बताया कि ईट भट्ठा तैयार करने में प्रतिवर्ष लागत बढ़ती जा रही है, ऐसे में मुनाफा का औसत कम हो रहा है। गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर इसे तैयार किया जाता है लेकिन इस साल हो रही बेमौसम वर्षा के कारण इनका धंधा मंदा चल रहा है।
Top