रायगढ़ जिले में यात्री बस पुल से टकराई , 26 घायल
रायगढ़/रायपुर, 19 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस (सीजी 13 एबी 7596) पुल से टकरा गई। हादसे में 26 लोग घायल हो गए । दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया है कि यह घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एक रेलवे पुल पर हुई है।
पुलिस के अनुसार यह बस घरघोडा से लैलूंगा जा रही थी। चालक को अचानक झपकी आ गई और बस घरघोडा के ग्राम दर्रीडिपा के पास रेलवे ओवर ब्रिज से टकरा गई। घायलों को घरघोडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से दो यात्रियों को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की पहचान की जा रही है ।