Logo
Header
img

सीएएफ जवान ने होली खेल रहे युवक को मारी गोली , आरोपित गिरफ्तार

जिले में होली पर्व के दिन सीएएफ के पुलिस जवान ने होली खेल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। एयरगन से फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मल्हार चौकी क्षेत्र का है। 

मल्हार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित जवान पुलकेश नापित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दूसरी बटालियन सकरी में पदस्थ है। वह मल्हार के रेस्ट हाऊस जाने वाले मार्ग पर सोमवार को होली खेल रहे युवाओं के पास पहुंचा और अपने एयरगन से युवक को गोली मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित जवान का युवकों के साथ विवाद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया है।


Top