Logo
Header
img

राजगढ़ः छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति-पत्नी ने नाबालिग को जमकर पीटा,केस दर्ज

राजगढ़, 25 मार्च (हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महू में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने गांव के युवक पर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी और विरोध करने पर उसकी पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। थानाप्रभारी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार ग्राम मउ निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि बीती शाम गांव के संतोष पुत्र रोड़सिंह भिलाला ने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की, विरोध करने पर उसकी पत्नी मंजूबाई ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ धारा 354, 354(क), 323, 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Top