यमुनानगर में आयुष योग व्यायामशालाओं में चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पर गुरुवार को योग साधकों ने नाच गाना गाकर व मुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई।
आयुष योग सहायक दीपक बडोला ने कहा कि चंद्रयान 3 मिशन से भारत चांद पर पहुंचने में सफलता हासिल कर चुका है। हम चांद की सतह पर उतरने वाले चौथे देश बन गए हैं, जो कि हम सबके लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण तो यह है कि चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला हमारा पहला राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि आज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।