Logo
Header
img

चंपई सोरेन आज संभालेंगे झारखंड की कमान, दोपहर 12:15 बजे लेंगे शपथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल के नेता चंपई सोरेन आज (शुक्रवार) दोपहर 12:15 बजे 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार रात चंपई को मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत कर उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था। राज्यपाल राधाकृष्णन के बुलावे पर वो गुरुरात रात करीब 11 बजे राजभवन मिलने पहुंचे थे। चंपई के साथ कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम भी मौजूद थे। चंपई सोरेन के साथ आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी शपथ लेंगे। महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सुबह शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह शपथ लेने से पहले गुरुजी और माताजी का आशीर्वाद लेने गए थे। उन्होंने शिबू सोरेन और रूपी सोरेन दोनों को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि वह शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में शामिल हुए थे। वह हमारे गुरु हैं। इसलिए वह दिशोम गुरु का आशीर्वाद लेने गए। उनसे पूछा गया कि बहुमत कब साबित करेंगे, तो उन्होंने कहा, "बहुत जल्द"। अब तक मुख्यमंत्री -एकीकृत बिहार से अलग होने के बाद यहां बाबूलाल मरांडी को झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है। झारखंड आंदोलन से जुड़े शिबू सोरेन तीन बार मुख्यमंत्री बने। -भाजपा के आदिवासी चेहरे के तौर पर जाने जानेवाले अर्जुन मुंडा तीन बार मुख्यमंत्री बने। -राज्य के निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा को भी मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। - मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास ने ही कार्यकाल पूरा किया है। -हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह चार साल एक महीने इस पद पर आसीन रहे।
Top