Logo
Header
img

चंद्रयान-3 की ख़ुशी में लुधियाना में भाजपाईयों ने बांटी मिठाई

हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम व प्रयास ही हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है---रजनीश धीमान 

लुधियाना 24 अगस्त ( News DNN) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अगुवाई में भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने घंटा घर चौक में चंद्रयान-3 की ख़ुशी में लड्डू बांटकर व डोल बजाकर भारत माता की  जय,जय हिंद के नारों से लुधियाना का घंटा घर चौक व चौड़ा बज़ार झूम उठा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन विशेष रूप से शामिल हुए। 

       चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफलतापूर्वक उतर कर चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने दूसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की। जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम व प्रयास ही हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। रजनीश धीमान ने बताया कि यह एक इतिहास बना है। जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने देश के वैज्ञानिकों, इसरो व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस सफलता के लिए धन्यवाद किया और बधाई दी।

          इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा,व्यापर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सरपाल, भाजपा के सीनियर नेता सतपाल सग्गड़,राजिंदर खत्री, डा.डी.पी.खोसला,रेनू थापर,संतोष विज,जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,डा.कनिका जिंदल,राजेश्वरी गोसाई,डॉली गोसाई,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डा.निर्मल नय्यर,यशपाल जनोत्रा,मनीष चोपड़ा,सुनील मौदगिल,सुमन वर्मा,हर्ष शर्मा,पंकज जैन,अश्वनी टंडन,लक्की शर्मा,जिला सचिव नवल जैन, सतनाम सिंह सेठी,सुखजीव सिंह बेदी,अंकित बत्रा,दीपक गोयल,प्रिंस सिंह बब्बर,जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,जिला सह प्रेस सचिव संजीव धीमान, कैशियर बॉबी जिंदल,ऑफिस सचिव परवीन शर्मा,को आफिस सचिव नरेश अरोड़ा,ललित गर्ग, सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे,विशाल गुलाटी,प्रवक्ता नीरज वर्मा,सुरिंदर कौशल,साबिर हुसैन,संजीव चौधरी,एससी मोर्चा प्रधान जतिंदर गोरियान,युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा,युवा मोर्चा महामंत्री अजिंदर सिंह,चेतन मल्होत्रा,साहिल दुग्गल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीनू ,महामंत्री ज्योति श्रीवास्तव,सीमा शर्मा,सीमा वर्मा,संतोष अरोड़ा,कविता तिवारी,संगीता भंडारी,पूर्व पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,इन्दर अग्रवाल,दविंदर जग्गी,सरबजीत सिंह काका,यशपाल चौधरी,सरदार गुरप्रीत सिंह नीटू,राशि अग्रवाल,विपन विनायक,पल्ल्वी विनायक,मंडल प्रधानों में प्रमोद कुमार,आशीष गुप्ता,प्रिंस भंडारी,सुखबीर गरेवाल,गुरदीप सिंह सोढ़ी,अमित राये,केशव गुप्ता,हरबंश सलूजा,दीपक डडवाल,राजीव शर्मा,हिमांशु कालड़ा,अमित शर्मा,बलविंदर सिंह बिंदर,सुरेश अग्रवाल, बलविंदर,गुरविंदर सिंह भमरा,अमित मित्तल,शिव राम गुप्ता,अशोक राणा,सजीव पूरी,संदीप वधवा,राकेश जग्गी,राजीव शर्मा,गौरव अरोड़ा,अमित मित्तल,सरदार निर्मल सिंह एस.एस,हरीश शर्मा,अमन कुमरा,सुरेश गौड़,जसदेव तिवारी,सुरेश मिगलानी,मुकेश गौतम,नितिन बत्रा,विजय खटक,गोल्डी सबरवाल आदि मौजूद थे।

Top