Logo
Header
img

छठ पूजा से पहले छठ घाट ध्वस्त

 जिला के ठाकुरगंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत अंतर्गत चपाती में निर्माण किया गया छठ घाट, छठ पूजा से पहले ही ध्वस्त हो रहा हैं। जबकि अभी एक भी बार छठ घाट पर छठ पूजा नहीं की गई है।

इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि छठ घाट की मजबूती क्या है और किस तरीके से छठ घाट का कार्य करवाया गया है। विकास कार्य को लेकर सरकार गांव-गांव में तरह-तरह के विकास योजनाओं को लागू कर रही है तो वही निर्माण किए गए विकास कार्य कुछ ही दिनों में ध्वस्त होने लगते हैं।

नाम ना बताने की शर्त पर चपाती के स्थानीय लोगों ने कहा कि अभी छठ पूजा भी नहीं की गई है और देख लीजिए छठ घाट ध्वस्त होना शुरू हो गया है। कैमरे पर आने से ग्रामीणों ने मना किया और कहा कि बयान देने के बाद कार्रवाई हो और सुधार हो तो बयान दिया जा सकता है लेकिन योजनाएं ध्वस्त हो रही है और बयान देकर भी कोई फायदा नहीं है। सिर्फ हमारा नाम उजागर और संबंधित लोग हमें बदनाम करेंगे। योजना के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। संबंधित जेई राजकुमार को इसकी सूचना दे दी गई है।

Top