Logo
Header
img

मुख्यमंत्री योगी एवं वित्तमंत्री खन्ना पहुंचे विधानसभा, सदन में वित्त मंत्री पेश कर रहे बजट

लखनऊ, 05 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंच चुके हैं। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना आज सदन में यूपी सरकार का बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इसके बाद मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री सदन पहुंचे। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने घर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ सीएम आवास गए जहां योगी कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी। बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया है। इसका आकार का करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो कि अब तक का सबसे बड़ा बजट है। योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया कि आज सदन में उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला 'पेपरलेस' बजट नए उत्तर प्रदेश में 'रामराज्य' की आधारशिला बनेगा'। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना। बजट राज्य को विकास की राह पर आगे ले जाएगा।
Top