Logo
Header
img

मप्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सरोजिनी नायडू और 'नंदू भैया' को पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू और मप्र भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान 'नंदू भैया' की आज (शनिवार) पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें स्मनण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा पहली महिला राज्यपाल, स्वतंत्रता सेनानी एवं कवयित्री 'भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित आपका जीवन महिला सशक्तिकरण की अद्भुत प्रेरणा है। आपने अपने संकल्पों को सिद्ध कर नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित किया। एक अन्य पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नंद कुमार सिंह चौहान को पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए लिखा मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद, श्रद्धेय नंद कुमार सिंह चौहान 'नंदू भैया' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। लोककल्याण और प्रदेश के विकास के साथ आपने संगठन को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया। आपका समर्पण सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
Top