Logo
Header
img

मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव और डीजीपी ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के जन्मदिन पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव सुनील कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन, उपयुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी रांची कौशल किशोर सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति सहृदय आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Top