मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, जामुन और चंपा के पौधे रोपे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के चलते प्रतिदिन पौधे लगाते हैं।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ आनंद सिंह राजावत और वंदना राजावत ने अपनी विवाह वर्षगाँठ तथा डॉ. महेश गुप्ता ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में मनोज गुप्ता, सत्यम गुप्ता, चिन्मय गुप्ता, जनवेद सिंह, गौरी सिंह भी शामिल हुई।