त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। साहा ने इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।
डॉ. माणिक साहा ने बीते 08 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के बाद साहा की यह पहली दिल्ली यात्रा है।