Logo
Header
img

दुबई में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित ऑक्सीडेंटल अल जद्दाफ होटल में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव-2023 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव में भारत, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के साहित्यकार भाग ले रहे हैं।  कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के नेशनल एंथम और दुबई एंथम के साथ हुआ। इसका गान दुबई की रिद्दी और सिद्दी ने किया। दुबई की संस्था वागीश की अध्यक्ष डॉ. आरती लोकेश ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षरवार्ता के प्रधान संपादक शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुबई के व्यवसायी धैर्य नारायण उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर व्यवसायी विकास भार्गव, कृष्ण बसंती शैक्षणिक एवं सामाजिक जनकल्याण समिति उज्जैन (मध्य प्रदेश) के अध्यक्ष डॉ. मोहन बैरागी और वरिष्ठ साहित्यकार जवाहर सिंह गंगवार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दुबई की संस्था अथक चेष्टा के आलोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में हिंदी व्यंग्यकार मीरा ठाकुर, लेखिका एवं समालोचिका उर्मिला देवी चौधरी, गायिका अनु वाफना, कवयित्री स्नेहा देव, डॉ. पंकजा सोनवलकर, शायर शब्बीर मुनब्बर और निशा ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। इसके अलावा भारत की रचनाकार मंजू जौहरी, वंदना गुप्ता और बाबूलाल ने भी अपनी कविताओं का पाठ किया। इस साहित्य महोत्सव में भारत के 40 से अधिक, दुबई के 20 साहित्यकार एवं पत्रकार भाग ले रहे हैं। भारत से भाग लेने वालों में डॉ. नम्रता, डॉ. सरिता शुक्ला, डॉ विपिन यादव, हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के पत्रकार सुनील सक्सेना, देवयानी रानी, डॉ गिरधर शर्मा, हेमराज राठौर और डॉ. भगवती प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Top