Logo
Header
img

लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी

फतेहाबाद, 31 मार्च । पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी आज आमजन, गरीब और किसान की आवाज है। समूचा विपक्ष इस लड़ाई को मजबूती से लड़ते हुए भाजपा की दमनकारियों नीतियों को बारे में आम जनता को अवगत करवाएगा। लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी। वह शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक जरनैल सिंह, रणधीर सिंह, कृष्णा पुनियां, विद्या रति, गुलबहार सिंह एडवोकेट, हरपाल सिंह बुढानियां, गोपाल चौधरी, दलबीर जांडली, कृष्ण नांगली, बलजिंद्र ठरवी, नरेश सोनी, महंत भोलेनाथ, संतलाल जांगू, जग्गू मिस्त्री, आनंदवीर सिंह गिलाखेड़ा, महेश खन्ना सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे। पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार हाल के वर्षों में गौतम अडानी के समूह में आधे से अधिक निवेश उनके परिवारों से जुड़ी ऑफशोर ईकाईयों से आया है। यह 20 हजार करोड़ रुपया किसका है, कहां से आया है, जब इस पर राहुल गांधी ने संसद में पूछा तो उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया। इसके विरोध में समूचे देश का विपक्ष एक साथ है और लोकतंत्र को बचाने के लिए इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि देश जानना चाहता है कि अडानी का मोदी से क्या रिश्ता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने जब जब देश की आम जनता की आवाज को लोकसभा व राज्यसभा में उठाया तो लोकसभा के माइक बंद कर दिए जाते है। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को लोकसभा की कार्रवाई से हटा दिया गया है। प्रहलाद सिंह ने प्रियंका गांधी के ब्यान का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा के प्रवक्ता, मंत्री व खुद प्रधानमंत्री राहुल गांधी व उनके परिवार के बारे में आलोचना करते है। क्या उन्हें कभी सजा हुई।
Top