हरिद्वार, 12 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेसी विधायक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान रवाना हुए। सोमवार को ज्वालापुर से विधायक रवि बहादुर, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, कलियर विधायक फुरकान अहमद, झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाती और हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत राजस्थान के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर विधायकों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे यात्रा में भीड़ भी बढ़ रही है। जनता यात्रा के साथ जुड़ रही है। भाजपा यात्रा से घबराई हुई है। उनके नेता और मंत्री घबराकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे। उन्होंने कहाकि भाजपा देश को तोड़ने का कार्य कर रही और कांग्रेस देश को जोड़ रही है। हिमाचल प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बन गई। जो भी वादे किए गए हैं सभी पूरे किए जाएंगे। जनता केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। बेरोजगारी, महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है और सरकार हर मोर्चे पर फेल है। भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी। भाजपा शासन में जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। भाजपा से हर वर्ग परेशान है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। महिलाओं का शोषण हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा से देश में बदलाव आ रहा है। देश में कांग्रेस ही अच्छी सरकार दे सकती है।