Logo
Header
img

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा गिरफ्तार

चंडीगढ़, 28 सितंबर (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को गिरफ्तार किया है। सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी के लिए जलालाबाद पुलिस ने आज सुबह उनके चंडीगढ़ आवास पर छापेमारी की। खैहरा के खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में यह गिरफ्तारी की गई है। चंडीगढ़ में करीब एक घंटा की कागजी कार्यवाही के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ जलालाबाद ले गई। खैहरा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुखपाल खैहरा इस समय भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में वह पहले से ही जमानत पर चल रहे हैं।
Top