Logo
Header

नफरत की राजनीति से बाज आये कांग्रेस: रवनीत बिट्टू

रवनीत बिट्टू ने शहर में बड़ी सभाओं को संबोधित किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी बिट्टू के पक्ष में भारी हुंकार

कांग्रेस पार्टी को नफरत की राजनीति से बाज आना चाहिए: रवनीत बिट्टू

लुधियाना, 20 मई (News DNN) : लुधियाना से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू पिछले रविवार को विभिन्न बैठकों के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क किया, जिस तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थानी स्मुदाय के लोगों के साथ बैठक कर जोश भरा व रवनीत बिट्टू के पक्ष में वोट माँगे, इस के अतिरिक्त महाराजा रणजीत सिंह नगर में राज कुमार गोयल, ली पाम अपार्टमेंट में अशोक लूंबा, कुलदीप नगर में नितिन भाटरा और शिमला कॉलोनी में पूर्व पार्षद वीरेंद्र सहगल द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जहां लुधियाना शहरी भाजपा के अध्यक्ष रजनीश धीमान, देहाती अध्यक्ष रमिंदर सिंह सांगोवाल, अमरजीत सिंह टिक्का, बलबीर शर्मा, नीरज अरोड़ा, पवन जिंदल, सचिन गुप्ता, केशव गुप्ता, प्रबंधन संदीप सभरवाल, विशाल वर्मा, श्री भामरी, श्री ऋषि, धरमिंदर, श्री भाटिया, शाम चरण बग्गा, मिंटू भाटिया, विपन शर्मा, अश्वनी मल्होत्रा, गणेश दत्त, सतीश शर्मा, वीना गोसाईं, मीना ठाकुर, अनीता वर्मा, जगमोहन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

अपने संबोधन में रवनीत बिट्टू ने आप और कांग्रेस से सावधान रहने की बात करते, कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पंजाब की जनता को गुमराह कर रहे हैं, हैरानी की बात ये है कि पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आप और कांग्रेस एक दूसरे के लिए वोट माँग रहे हैं और पंजाब में अलग होने का नाटक करते हैं। बिट्टू ने कहा कि आप सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में सिर्फ कर्ज बढ़ा है, जबकि आप सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रवासी मज़दूरों को लेकर सुखपाल खैरा के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नफरत की राजनीति से बाज आना चाहिए, प्रवासी मज़दूर हमारे ही देश के निवासी हैं, वे हमारे समाज का हिस्सा हैं, उनके बिना देश की प्रगति संभव नहीं है, सुखपाल खैरा का बयान समाज में फूट डालने वाला है। रवनीत बिट्टू ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और बीजेपी का विकास का एजेंडा स्पष्ट है, इसलिए लुधियाना के चौतरफा विकास के लिए पंजाब की कमान बीजेपी के हाथ देनी होगी, फिर देखना शहर की समस्याओं का कैसे समाधान होगा और पंजाब फिर से विकसित राज्यों की कतार में खड़ा नजर आएगा।

Top