Logo
Header
img

झारखंड में कोरोना के 69 एक्टिव केस

रांची, 22 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के 69 एक्टिव केस हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में 18 केस एक्टिव हैं। शनिवार सुबह बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से पांच, लोहरदगा से एक और रांची से एक मरीज मिले है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,517 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 35 हजार, 666 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 69 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 117 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Top