Logo
Header
img

अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान

अवैध निर्माण के खिलाफ सिलीगुड़ी नगर निगम का सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर में कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने में सफल रही है। मंगलवार को भी निगम की तरफ से वार्ड नंबर -13 के प्रणामी मंदिर रोड में स्थित एक अपार्टमेंट का अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। निगम सूत्रों के अनुसार, वार्ड नंबर 13 में एक अपार्टमेंट के पार्किंग क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा कर विभिन्न दुकानें और गोदाम बना लिए गए थे। जिसके बाद निगम ने नोटिस जारी कर निर्माण ध्वस्त करने का आदेश दिया। जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद आज निगम के कर्मचारियों ने बुलडोजर की मदद से अवध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस को तैनात रखा गया था। निगम के अधिकारियों ने कहा कि निगम क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा। आने वालों दिनों में इस तरह के कई और कार्रवाई किए जा सकते है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा
Top