Logo
Header
img

बिहार सरकार की नीतियों के विरोध में भाजयुमो के हस्ताक्षर अभियान में उमड़ी भीड़

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा बिहार सरकार के दमनकारी नीतियों के विरोध में राज्य भर में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शनी की शुरुआत आज हड़ताली चौक पर जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों ने हस्ताक्षर कर सहमति जताई। यह हस्ताक्षर अभियान आगामी नौ अगस्त तक निरतंर बेगूसराय के तमाम मंडलों में चलेगा। इस दौरान लगाए गए प्रदर्शनी में बिहार सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर कराए गए लाठीचार्ज और उसमे घायल लोगों की तस्वीरें लगाई गई है।

हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए विधायक कुंदन कुमार ने बिहार सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार को सूचित करना है कि बिहार की सम्पूर्ण जनता अब उनके विरोध में खड़ी है। उनके दमनकारी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देने को पूरी तरह तैयार है। यह सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित हस्ताक्षर अभियान नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के जनता को एकजुट करने की तैयारी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने विगत 13 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं के रहे विधानसभा तक शांतिपूर्ण मार्च में बिहार सरकार के द्वारा कराए गए लाठीचार्ज को विभत्स करार देते हुए कहा कि तानाशाही चाचा-भतीजा ने लोकतंत्र की हत्या कराई। आम जनमानस पर लाठियां बरसाई, उसकी जितना भर्त्सना की जाए कम होगी। बिहार की जनता ने सब कुछ देखा है। सत्ता के मदमयी नशे में चूर मुख्यमंत्री यह भूल चुके हैं कि लोकतंत्र सदैव सर्वोपरि है। सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर एवं पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार और अराजकता से लबरेज बिहार की सरकार के अब गिनती के दिन शेष है। इसका प्रमाण हस्ताक्षर अभियान में मिल रहे समर्थन से मिल रहा है। अगुवानी घाट में 17 सौ करोड़ की लागत से बन रहा पुल ध्वस्त हो गया एवं मौन पड़ी कुशासन की सरकार बस तमाशा देखते रही। रोजगार के मामले में पूरी तरह से पंगु हो चुकी इस सरकार के कारण लाखों युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यो में पलायन करने को विवश हो रहे हैं। bहस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने कहा कि यह अभियान आज से नौ अगस्त तक लगातार चलाया जाएगा। इसमें लोगों का समर्थन लेने के लिए हमारे कार्यकर्ता हर क्षेत्र और हर घर तक जाएंगे। इस डबल इंजन की सरकार की तमाम कुनीतियों से समाज के हर वर्ग को अवगत कराएंगे। जिसके बाद भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह हस्ताक्षर की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे।

मौके पर लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पु, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, बेबी रजक, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय, जिला मंत्री अमित देव, अर्पिता प्रीतम, बबलेश पार्थसारथी, आयुष ईश्वर, नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम, मनीष कुमार, प्रदीप कुशवाहा, ऋषि राज, बमबम सिंह, नितीन कुमार, गौतम सिंह राठौर, विक्की पटेल, लालबहादुर महतो एवं कमलनयन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Top