Logo
Header
img

चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 48 घंटे में होगा और तेज: आईएमडी

नई दिल्ली, 9 जून (हि.स.)। चक्रवाती तूफान बिपरजोय मुबंई तथा गुजरात के तटीय क्षेत्रों में और तेजी से बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान बिपरजोय और उग्र रूप लेगा। वीएससीएस बिपरजोय का केंद्र आज सुबह 05:30 बजे, 14.7 उत्तरी अक्षांश और 66.2 पूर्वी देशांतर के पास स्थित है। यह तूफान गोवा से लगभग 820 किमी पश्चिम, मुंबई से 840 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 850 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची से 1140 किमी दक्षिण में था। यह अगले 48 घंटों के दौरान और तेज होगा।
Top