Logo
Header
img

ग्रामीणों से निरंतर संपर्क बनाये रखें अधिकारी : लोकेश मिश्र

उपायुक्त ने किया रनिया प्रखंड कार्यालय, विद्यालय और अस्पताल का निरीक्षण  उपायुक्त लोकेश मिश्र ने शुक्रवार को रनिया प्रखण्ड का दौरा कर प्रखंड कार्यालय, स्कूल और अस्पाल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कराने का निर्देशित दिया। डीसी ने कहा कि रनिया के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जानकारी के अभाव में योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए उन्हें योजनाओं से जोड़ना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने और उनसे निरंतर संपर्क बनाये रखने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आमजनों की सुविधा के मद्देनजर सुचारु रूप से कार्य करें। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित स्वास्थ्य सेवों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने उपलब्ध दवाओं और संसाधनों की जानकारी ली। उपायुक्त ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अपने दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी आमजनों को मौसमी बीमारियों की जानकारी दें। साथ ही लोगों को सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के तहत सात से 12 अगस्त, 11 सितम्बर से 16 सितम्बर और नौ से 14 अक्टूबर के टीकाकरण में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का टीकाकरण कराने की जानकारी दें। विद्यालय निरीक्षण के क्रम में छात्राओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त ने एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय और वहां के छात्रावास का भी निरीक्षण किया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं से मिलकर उन्हें पाठ्यक्रम के सम्बंध में जानकारी दी। विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा के लिए भी प्रोत्साहित किया। उपायुक्त ने बताया कि एकाग्र और अनुशासित होकर पढ़ाई करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया।


Top