Logo
Header
img

नगर आयुक्त से मिला सिटीजन फोरम का प्रतिनिधिमंडल

रांची नगर निगम के सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त अमित कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को 53 वार्ड में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इसमें प्रमुख रूप से सड़कों पर जल जमाव और नगर निगम के पार्कों के मेंटेनेंस सहित अन्य विषय प्रमुख रहे। नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द इसका समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, कार्यक्रम संयोजक रेणुका तिवारी, कोर कमेटी सदस्य अनिल कुमार और सदस्य पीके प्रधान शामिल थे।

Top