रायपुर, 03 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के साथ खेला होगा और बंगाल में कमल खिलेगा। चुनाव परिणामों में जनता का रुझान स्पष्ट रूप से भाजपा को को बड़ी सफलता का संकेत दे रहा है।
अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि असम और पुंडुचेरी में भाजपा की सरकार बनेगी। निश्चित रूप से पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने वाली है।पश्चिम बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस के साथ खेला कर दिया है।जनता की जगह घुसपैठियों के साथ खड़े होने का काम ममता बनर्जी ने किया है।साव ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के दौरान गुंडागर्दी, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब इस शासन से त्रस्त हो चुकी है और टीएमसी का सफाया तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार घुसपैठियों को समर्थन दे रही है, जिससे बंगाल के निवासियों के अधिकारों का हनन हो रहा है और लोग सुरक्षित नहीं हैं।
प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में आज हो रहे कांग्रेस के महंगाई प्रदर्शन को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कि कांग्रेस पार्टी का पाकिस्तान के लिए प्रेम उजागर होता है. पाकिस्तान में कांग्रेस नेता हीरो बनते हैं। महंगाई की बात कर रहे हैं तो अपने पसंदीदा देश पाकिस्तान से पूछ लें। उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तुलना में देश में महंगाई कम है।