Logo
Header
img

विवाहिता ने देवर और ननदोई पर छेड़खानी का और पति पर तीन तलाक देने का लगाया आरोप

जिले पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में अपने देवर और ननदोई पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस मामले की शिकायत अपने पति से की तो उसने तीन तलाक दे दिया। रविवार को थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया था कि उसका निकाह 29 नवंबर 2023 को संभल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुआ था। निकाह में मिले दहेज से ससुराल वाले नाखुश थे। उन्होंने महिला को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। पति ने भी उसे तरह तरह से परेशान करना शुरू कर दिया था। एक दिन महिला के साथ देवर और ननदोई ने छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो आरोपित धमकाने लगे कि वह उसके पति से उसका तलाक करा देंगे। महिला ने इसकी शिकायत सास-ससुर और पति से की तो उन्होंने भी उल्टा उसे ही डांटा। 29 फरवरी को सूचना मिलने पर मायके वाले आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपित पति ने तीन बार तलाक बोल कर कहा कि अब तेरा मेरा रिश्ता खत्म हो गया। थाना पाकबड़ा एसएचओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आज उसके आरोपित पति, देवर, ननदोई और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Top