जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में एक डॉक्टर की मौत हो गई है, जिससे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है। एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर शोभ राम बंजारे की मौत हुई है। शुक्रवार रात डॉ. बंजारे ऑपरेशन के लिए मरीजों को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दे रही थीं। इसी दौरान वे बेहोश होकर गिर पड़ी। हार्ट अटेक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर शोभ राम के परिजन भिलाई में रहते हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में डॉक्टर का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल अस्पताल के सिविल सर्जन ने डॉक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।