Logo
Header
img

ईडी ने कार्ति चिदंबरम और अन्य की 11.04 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएनएक्स धनशोधन मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम और अन्य की 11.04 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने कल (मंगलवार) यह जानकारी दी। ईडी ने कहा कि कर्नाटक के कूर्ग जिले में 11.04 करोड़ रुपये मूल्य की चार संपत्तियों (तीन चल और एक अचल संपत्ति) को जब्त किया गया है। यह संपत्ति कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम और अन्य से संबंधित है।
Top