Logo
Header
img

असम में पूरी अकीदत के साथ अदा की गई नमाज-ए-ईद

गुवाहाटी, 22 अप्रैल असम सहित देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह लोगों ने ईदगाहों और बड़ी मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। गुवाहाटी के माछखोवा, फटाशिल आमबारी बूढ़ा मस्जिद, आठगांव कब्रिस्तान मस्जिद, दक्षिणगांव ईदगाह मैदान, गाड़ीगांव, हातीगांव, भांगागढ़ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान सामूहिक नमाज के लिए ईदगाहों को सजाया गया। रमजान के पवित्र महीने के अंत में चांद देखे जाने के बाद ही ईद मुबारक के संदेश की घोषणा की जाती है। प्रेम और भाईचारे का संदेश देने के साथ एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी जा रही है। इस त्योहार में रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समाज के लोग मन के सभी नकारात्मक विचारों, बुराइयों को दूर करने और पवित्रता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए उपवास रखते हैं। एक महीने के उपवास के अंत में संयम, ईमानदारी और सद्भावना के साथ, हर कोई पवित्र ईद मनाता है। इतिहास के अनुसार इस त्योहार की शुरुआत स्वयं इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद ने की थी।
Top