जगदलपुर, 22 मार्च (हि.स.)। बस्तर जिला यादव समाज के अध्यक्ष का चुनाव अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में कराया जायेगा, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा चुनाव संचालन समिति करेंगी। उक्त जानकारी देते हुए यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि, वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल फरवरी 2025 को समाप्त हो गया था। जिसे आधार बनाकर कतिपय यादव बंधुओ द्वारा 29 मार्च को यादव समाज के अध्यक्ष का चुनाव सम्बन्धी समाचार पत्र में प्रकाशन कराया गया है। इस तरह के किसी भी चुनाव का बस्तर जिला यादव से कोई लेना देना नहीं है।
बस्तर जिला यादव समाज एक रजिस्टर्ड संस्था है। किसी अन्य व्यक्तियो द्वारा चुनाव सम्बन्धी भ्रामक समाचार देकर समाज को भ्रमित करना निदंनीय है। उन्हाेंने बताया कि यादव समाज सभी सामाजिक बन्धुओ से अपील करती है कि इस तरह किसी भी समाचार से भ्रमित ना हो। चुनाव की तिथि तथा समय की जानकारी आप सभी समाज के सदस्याें काे आगामी दिनाें में प्रदान की जावेगी। समाज के निणर्यानुसार चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होते तक बलराम यादव कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे।
यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि बस्तर जिला यादव समाज की कार्यकारिणी भंग होने के पश्चात चुनाव संचालन समिति का गठन किया जायेगा। चुनाव संचालन समिति में दो पूर्व अध्यक्ष दो वरिष्ठ सदस्य दो समाज के रीति नीति के जानकार तथा दो महिला सदस्य होंगे। चुनाव संचालन समिति ही बस्तर जिला यादव समाज के अध्यक्ष का चुनाव करायेगी। हमेशा जिला अध्यक्ष का चुनाव सर्व सम्मति से एक राय से किया जायेगा। जिला अध्यक्ष शेष कार्यकारिणी का गठन अपने विवेक से करेंगे।