Logo
Header
img

काजीरंगा में हाथी सफारी शुरू

काजीरंगा, 02 नवंबर (हि.स.)। देशी-विदेशी सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। विश्व धरोहर स्थल राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा में वर्ष 2022-23 के लिए हाथी सफारी बुधवार से शुरू हो गई। हाथी सफारी हर साल 1 नवंबर को शुरू की जाती है, लेकिन इस साल खराब मौसम के कारण इसमें एक दिन की देरी हुई है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 01 अक्टूबर को जीप सफारी के लिए खोला गया था, लेकिन हाथी सफारी नहीं खोली गई थी। हर साल 1 नवंबर को हाथी सफारी शुरू की जाती है, लेकिन इस बार 2022-23 में खराब मौसम के कारण हाथी सफारी 2 नवंबर यानी आज से शुरू की गई है। हाथी सफारी के पहले दिन घरेलू पर्यटकों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी नजर आए। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्राधिकरण ने फुलाम गमछा के साथ विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया गया। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ रमेश कुमार गोगोई ने हाथी पूजा करने के बाद फीता काटकर पर्यटकों के लिए हाथी सफारी खोली। आज हाथी की पीठ पर सवारी करते हुए पहले दिन काजीरंगा का मनमोहक नजारा और असम की शान को देखकर पर्यटक खुश हो गए। उद्यान के डीएफओ रमेश कुमार गोगोई ने बताया कि कोहरा के मिहिमुख में 10 विभागीय हाथियों और बागरी वन क्षेत्र में 25 निजी हाथियों के साथ हाथी सफारी का उद्घाटन किया गया।
Top