Logo
Header
img

यूक्रेन पर लगातार हमले के बाद एफएटीएफ ने रूस पर बढ़ाए प्रतिबंध

पेरिस, 22 अक्टूबर (हि.स)। आतंकी फंडिंग व वित्त पोषण के मामलों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफटीएफ) ने रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। एफएटीएफ ने रूस के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे आर्थिक गतिविधियों से साइडलाइन कर दिया है।

एफटीएफ के अध्यक्ष टी राजा कुमार ने शुक्रवार को कहा कि रूस पर वर्तमान और भविष्य की परियोजनाओं से रोकने सहित अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया गया है।

बतादें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने और यूक्रेन में हुए विनाश के कारण, रूस को एफएटीएफ के क्षेत्रीय साझेदार निकायों की बैठकों में इसके सदस्यों के रूप में भाग लेने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

टी राजा कुमार ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की बार-बार निंदा की। इस सप्ताह पूर्ण चर्चा के बाद, एफएटीएफ अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। प्रतिबंध में वर्तमान और भविष्य की परियोजनाओं से रूस को रोकना और संस्था के सदस्य के रूप में इसके क्षेत्रीय साझेदार निकायों की बैठकों में भाग लेना शामिल है।

रूसी हमले के बाद सिद्धांतों का हुआ उल्लघंन

राजा कुमार ने ये टिप्पणी शुक्रवार को बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए की। उनका मानना है कि यूक्रेन में युद्ध रूसी हमले के बाद एफएटीएफ के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन हुआ है। इससे पहले एफएटीएफ द्वारा जून में रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए थे।

दूसरी ओर एफएटीएफ ने म्यांमार को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। साथ ही वैश्विक निगरानी संस्था ने म्यांमार की प्रगति की कमी के बारे में चिंता व्यक्त की।

Top