Logo
Header
img

विधायक कुंदन कुमार के प्रयास से शिक्षण संस्थानों में लग रहा है सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

बिहार के स्कूलों मे सेनेटरी पैड मशीन लगवाने का नोबा जीएसआर का संकल्प मील का पत्थर साबित हो रहा है। पहले छात्राओं को माहवारी के कारण स्कूलों मे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उनकी पढ़ाई बाधित हो जाती थी।

लेकिन सेनेटरी पैड मशीन और पीरियड्स के प्रति लोगों में जागरूकता के कारण अब काफी हद तक बदलाव देखने को मिल रहा है। बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार के प्रयास से बेगूसराय के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विधायक कुंदन कुमार ने एमआरजेडी कॉलेज एवं राम कुमारी अयोध्या लॉ कॉलेज में इस मशीन का लोकार्पण किया।

अपने संबोधन विधायक ने कहा कि इस पहल से ना केवल स्कूल जाने वाली लड़कियों की संख्या मे वृद्धि हुई है। बल्कि उच्च विद्यालय में पढ़ाई छोड़ने वाली लड़कियों की संख्या में कमी आई है। प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार ने बताया की अब माहवारी के दौरान छात्राओं को जो समस्या उतनी पड़ती थी, हम सब भली-भांति समझते हैं। उससे अब छुटकारा मिलेगा, छात्राओं को अब कॉलेज कैंपस में ही आसानी में पैड उपलब्ध हो जाएगा।

मौके नोबा प्रभारी सौरभ कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय, डॉ. नीलम पांडेय, प्रो. शीला कुमारी पासवान, प्रो. रामायणी कुमारी, प्रो. रीता रानी, प्रो. ईशा कुमारी, एनसीसी के सीटीओ सुमन कुमारी, प्रो। रामाज्ञा सिंह, प्रो. कुमार श्याम किशोर रंजन, प्रो. विमल राय एवं प्रो. कौशल किशोर झा सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।


Top