Logo
Header
img

नगर निगम में दाखिल खारिज शुल्क हुआ आधा

देहरादून नगर निगम ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। अब नये दाखिल खारिज में उसे आधा शुल्क देना होगा। नगर निगम बोर्ड की बैठक में दाखिल खारिज शुल्क में संशोधन कर दिया है। यह जानकारी मुख्य नगर अधिकारी मनुज गोयल ने दी है।

गुरुवार को मनुज गोयल ने बताया कि अब नगर निगम में दाखिल खारिज के लिए लोगों को आधा शुल्क देना होगा। यह संशोधन पार्षदों की मांग पर बोर्ड बैठक में किया गया है। फरवरी में बोर्ड की बैठक में दाखिल खारिज शुल्क में स्टाप ड्यूटी के शुक्ल के आधार पर बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद लगातार नगर निगम में इसका विरोध हो रहा था। पार्षदों ने मांग उठाई की राजधानी में दाखिल खारिज शुल्क में कटौती की जानी चाहिए, जिसके बाद नगर निगम ने सभी की सहमति के बाद संपत्तियों के दाखिल खारिज शुल्क को आधा कर दिया है, यानी अब जो व्यक्ति संपत्ति के दाखिला खारिज पर 2000 रुपये खर्च करता था। उसे 1000 हजार खर्च करने होंगे। इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।

Top