Logo
Header
img

जापान में अपार्टमेंट में लगी आग लगी, चार की मौत

टोक्यो, 22 जनवरी (हि.स.)। जापान के पश्चिमी शहर कोबे में एक अपार्टमेंट में रविवार सुबह आग लग गई। इस दौरान आग की लपटों से झुलसे चार लोगों की मौत हो गई। झुलसे चार अन्य लोगों की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अग्निशमन विभाग को स्थानीय समयानुसार 01:35 बजे कोबे के ह्योगो वार्ड में अपार्टमेंट की पहली मंजिल आग लगने की सूचना मिली। मौके से चार लोगों के शव बरामद हुए। बुरी तरह झुलस चुके चार अन्य लोग अचेत मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अग्निशमन विभाग का कहना है कि एक घंटे में आग पर नियंत्रण पाल लिया गया।
Top