Logo
Header
img

पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन

रायपुर, 09 मार्च (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सोहन पोटाई का गुरुवार को निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे और पिछले करीब छह महीने बीमार थे। उन्होंने कांकेर स्थित आवास पर सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन से आदिवासी समाज समेत कांकेर लोकसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। आदिवासी समाज के नेता पोटाई सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने कांकेर क्षेत्र से बतौर भाजपा सांसद चार बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया। उनका जन्म 29 अप्रैल 1958 को हुआ था।
Top