Logo
Header
img

गोवर्धन पूजा 26 को, जाने पूजा का मुहूर्त

हरिद्वार, 20 अक्टूबर (हि.स.)। कार्तिक अमावस्या तिथि को दिवाली और उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को तो मनाई जाएगी लेकिन गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की बजाय 26 अक्टूबर को होगी। इसका कारण कि इस बार दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। इस कारण से 25 अक्टूबर को भी अमावस्या तिथि रहेगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा ऊंगली पर उठा लिया था, जिसके नीचे आकर ब्रजवासियों ने शरण ली थी। तब से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण के पर्वत हाथ में उठाए हुए गोवर्धन रूप की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई जाती है। उसके बाद भगवान का पूजन-अर्चन किया जाता है। इस दिन अन्नकूट बनाकर उसका भोग भगवान को समर्पित करने का विधान है।

गोवर्धन पूजा का मुहूर्त-

गोवर्धन पूजा मुहूर्त 26 अक्टूबर सुबह प्रातः 5 बजे से सुबह 08.43 तक है, पूजन की अवधि 02 घंटे 14 मिनट रहेगी। जबकि प्रतिपदा तिथि का आरंभ 25 अक्टूबर को सांय 6 बजे से हो जाएगा।

Top