Logo
Header
img

राज्यपाल ने महात्मा गांधी की जयंती पर किया नमन

रांची, 02 अक्टूबर (हि. स.)। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि दुनिया को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाकर प्रेरित करके विश्व को शान्ति का मार्ग दिखाने वाले महान नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है। साथ ही समस्त देशवासियों को ''अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस'' की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
Top