Logo
Header
img

किसानों को फसलों का मुआवजा दे सरकार : अनुराग ढांडा

 आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार शाम को यमुनानगर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समय रहते प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने यमुना नदी के किनारे तटबंधों पर कटाव रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सरकार किसानों को बाढ़ से हुई खराब फसलों का मुआवजा दे।


आप के सह सचिव रघुबीर सिंह छिंदा ने बताया कि किस तरह से आप कार्यकर्ता गांवों में जाकर ग्रामीणों को भोजन, दवाइयां की सेवाएं दे रहे हैं। डबल इंजन की सरकार के खिलाफ आज लोगों में गुस्सा है।

Top