Logo
Header
img

प्राण प्रतिष्ठा से पहले दुल्हन की तरह सजा बदायूं जिला

बदायूं, 22 जनवरी (हि.स.)। देश के हर नागरिक को जिस घड़ी का इंतजार था वह आज आ चुकी है और कुछ ही घंटे बाद श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिलेभर में लोगों ने भव्य सजावट कर दिवाली मनाने की तैयारी कर ली है। जिले के सभी सार्वजनिक स्थानों के अलावा सरकारी भवनों को भव्यता से सजाया गया है। जैसे ही अयोध्याधाम में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी वैसे ही जिले में लोग दिवाली का जश्न मनाएंगे। आज सोमवार को सुबह से ही लोग स्नान करने के बाद घरों और मंदिरों में साफ सफाई कर पूजा अर्चना करने में लगे हुए हैं। वही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी घरों में पकवान भी बना रहे हैं। सभी राम भक्तों को इंतजार है कि जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा होगी वैसे ही वह दिवाली का जश्न मनाएंगे। दिवाली का जश्न मनाने के लिए लोगों ने पहले से ही आतिशबाजी खरीद रखी है। बदायूं शहर में भी शहर के सभी प्रमुख चौराहों को भव्य रूप से सजाया गया है। शहर में की गई भव्य सजावट के लिए चौराहों और सरकारी भवनों पर लाइटिंग की गई है। वहीं मंदिरों में कहीं सुंदरकांड पाठ तो कहीं राम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर पुलिस भी लगातार पैदल ग्रस्त कर मंदिरों और सार्वजनिक जगहों पर निगाह बनाए हुए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद भी पैदल ग्रस्त कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जश्न मनाने की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर नहा रखी जा सके। उधर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिले के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से घरों में राम ज्योति जलाने की अपील की है। दोनों अधिकारियों ने लोगों से यह भी अपील की है कि वह मंदिर जाकर शांतिपूर्ण तरीके से पूजा अर्चना कर अपने घर लौटकर दिवाली का पर्व मनाए।
Top