Logo
Header
img

गुजरात चुनाव : दिन के 1 बजे तक 34.38 फीसदी मतदान

अहमदाबाद, 1 दिसंबर (हि.स.)। गुजरात विधानसभ चुनाव के पहले चरण में गुरुवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। राज्य के 33 जिलों में से 19 जिलों में मतदान चल रहा है। दिन के 1 बजे तक 34.38 फीसदी तक मतदान हुआ है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही तेज गति से वोटिंग के बाद सौराष्ट्र में भी मतदान के लिए लोग घरों से बाहर निकलने लगे। इससे मतों का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डांग और तापी जिले सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया। दूसरे क्षेत्रों में भी मतदान का प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। तापी जिले में दोपहर 1 बजे तक 46.35 फीसदी लोगों ने मतदान किया। इसके बाद डांग जिले में 46.22 फीसदी लोगों ने मतदान किया। बोटाद, जमानगर और पोरबंदर में सबसे कम करीब 30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इसके अलावा अमरेली में 32, भरुच में 35, भावनगर में 32.74, देवभूमि द्वारका में 33.89, गिर सोमनाथ में 36, जूनागढ में 32.96, कच्छ में 33.44, मोरबी में 38.61, नर्मदा में 46.13, नवसारी में 39.20, राजकोट में 32.88, सूरत में 33.10, सुरेन्द्रनगर में 34.18 और वलसाड में 38 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राजकोट में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उनकी पत्नी अंजली रुपाणी ने किया मतदान किया। राजकोट में ही कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल गवाही वाला में वजूभाई वाला ने किया मतदान किया। क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी और जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार रीवाबा जाडेजा ने राजकोट में मतदान किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने अमरेली के महादेव मंदिर में पूजा कर मतदान किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष व अमरेली से कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी ने साइकिल पर गैस का सिलेण्डर बांध कर बूथ पर पहुंचे। उन्होंने अमरेली में मतदान किया। धोराजी के उपलेटा विधानसभा क्षेत्र में एक फर्जी प्रिसाइडिंग ऑफिसर को पकड़ा गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। यह वीडियो धोराजी के के ओ शाह कॉलेज का बताया जा रहा है। इसके अलावा अमरेली जिले में 8 जगहों पर ईवीएम मशीन बिगड़ने की बात कही जा रही है। मतदाताओं का कहना है कि यहां दो बैलेट यूनिट, दो कंट्रोल यूनिट और 4 वीवीपेट खराब होने से मतदान में बाधा पहुंची।
Top