भोपाल, 29 दिसंबर (हि.स.)। सिखों के दसवें गुरु, महान योद्धा, चिन्तक, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक नेता गुरु गोबिन्द सिंह का आज प्रकाशोत्सव है। वे गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान के उपरान्त 11 नवम्बर सन 1675 को 10वें गुरू बने। सन 1699 में बैसाखी के दिन उन्होंने की स्थापना की, जो सिखों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रकाशोत्सव पर गुरु गोबिन्द सिंह को नमन किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को ट्वीट किया है कि -"अपने द्वारा किये गए अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं-गुरु गोबिन्द सिंह"। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल, श्रद्धेय गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर कोटि-कोटि नमन् करता हूं। आपकी शिक्षाएं सदैव धर्म एवं मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।