Logo
Header
img

गिरिडीह और जमुई का हार्डकोर सुनील मरांडी गिरफ्तार

गिरिडीह , 24 मार्च,बिहार की जमुई पुलिस ने एसएसबी के साथ ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाकर गिरिडीह और जमुई के हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जमुई पुलिस ने सुनील मरांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। लेकिनअभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है। पुलिस सूत्रों की माने तो सुनील मरांडी गिरिडीह के भेलवाघाटी और बिहार के जमुई के चरकापत्थर इलाके का एरिया कमांडर भी है। सुनील मरांडी जमुई के चरकापत्थर थाना के टोलापहाड़ गांव का रहने वाला है। सुनील मरांडी पर अर्जुन हेंब्रम और चतुर हेंब्रम की हत्या का आरोप है। दोनों पिता-पुत्र थे। साल 2019 में दोनों की हत्या को अंजाम दिया था। बताया जा रहा कि सुनील मरांडी का अपना दस्ता था। अपने दस्ते के साथ ही यह दोनों जिलों के इलाके में कमांड भी रखता था। सुनील मरांडी दोनों जिलों के ठेकेदारों से लेवी भी वसूलता था। दोनों ही जिलों की पुलिस को सुनील मरांडी की तलाश थी।
Top