Logo
Header
img

बढ़ती महंगाई को लेकर आआपा ने बोला हल्ला, किया प्रदर्शनबढ़ती महंगाई को लेकर आआपा ने बोला हल्ला, कि

आम आदमी पार्टी (आआपा) ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी एवं महानगर अध्यक्ष अनिल सती के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई चरम पर है। आज सब्जी दाल, आटा, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आज हर वर्ग अपने आप को पीडि़त और उपेक्षित महसूस कर रहा है।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर नहीं बोलती। आज टमाटर 100 रुपये किलो से ऊपर बिक रहा है। हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। गृहणियों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार में जीएसटी नोटबंदी के बाद अब अग्निवीर योजना भी फेल साबित हुई है। 2024 में देश की जनता ने भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल के शासन में महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ी है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। 2014 से पहले भाजपा महंगाई का रोना रोती थी पिछले 9 साल में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इस अवसर पर हेमा भंडारी, अनिल सती, आशीष गॉड, ममता सिंह, यशपाल सिंह चौहान, खालिद हसन, मयंक गुप्ता, किरण कुमार दुबे, रेखा देवी, अमनदीप, शाहीन अशरफ, शिवकुमार, गीता देवी, राकेश यादव,सुनील माहेश्वरी, दीपक कुमार, पवन कुमार धीमान, राजेश कुमार मौजूद रहे।

Top