Logo
Header
img

हरियाणा के आदमपुर में भाजपा के भव्य बिश्वनोई को बढ़त

हिसार, 06 नवम्बर (हि.स.)। हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार सुबह शुरू हो गई। जिला मुख्यालय हिसार के महाबीर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में मतगणना जारी है। मतगणना के तीन राउंड पूरे हो चुके हैं। इनमें भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई आगे चल रहे हैं।

भव्य पहले राउंड में 2840 और दूसरे में 4090 वोटों से आगे रहे। पहले राउंड में भव्य को 6399, कांग्रेस के जयप्रकाश को 3567, आम आदमी पार्टी को 175 व इनेलो के कुरड़ाराम को 168 वोट मिले। दूसरे राउंड में भव्य बिश्नोई को 4379, जयप्रकाश को 5233, इनेलो के कुरड़ाराम को 467 व आम आदमी पार्टी के सतेन्द्र सिंह को 145 वोट मिले। अब तक हुई मतगणना के अनुसार भाजपा को 10 हजार 778 और कांग्रेस को 8800 वोट मिले हैं। इनेलो को कुल 635 वोट व आम आदमी पार्टी को 320 वोट मिले हैं।

Top